बिष्टुपुर के नेपाली होटल में आग, सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप
जमशेदपुर, मई 16 -- बिष्टूपुर थाना क्षेत्र स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स के पास शनिवार सुबह नेपाली होटल में अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान होटल में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में होटल के अंदर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। होटल के भीतर रह रहे कारीगरों को आग लगने की भनक मिलते ही वे बाहर निकल आए और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। घटना की जानकारी मिलने पर बिष्टूपुर पुलिस भी जांच के लिए पहुंची।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.