नीतू, मार्च 10 -- दिल्ली उच्च न्यायालय ने लॉरेंस बिश्नोई के वकील की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने व अपने परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। फरवरी में कश्मीरी गेट इलाके में वकील की कार पर फायरिंग हुई थी। आरोप है कि उन्हें गैंगस्टर रोहित गोदारा से जान से मारने की धमकी मिली है। न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी की पीठ ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई शुक्रवार दोपहर 12 बजे तय की गई है। दिल्ली पुलिस की तरफ से अतिरिक्त स्थाई वकील राहुल त्यागी पेश हुए। बिश्नोई के वकील दीपक नंदा ने वकील निशांत राणा के जरिए यह याचिका दायर की है। याचिका में अधिवक्ता नंदा ने अपने व अपने परिवार के लिए तुरंत सुरक्षा की मांग की है। यह भी पढ़ें- उत्तम नगर होली मर्डर: दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपियों के घरों को गिराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.