जहानाबाद, अप्रैल 4 -- घोसी, निज़ संवाददाता। बिशुनपुर- ओकरी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों को पिछले 5 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण भुखमरी के कगार पर पहुंचा है। इस संदर्भ में स्वच्छता कमी संगीता देवी का बताना है कि उनके द्वारा लगातार पंचायत में काम किया जा रहा है लेकिन वेतन पिछले 5 महीना से नहीं मिलने के कारण बच्चों के पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ उनके जीवन यापन में काफी परेशानी हो रही है। इस संदर्भ में पंचायत के मुखिया रिंकू कुमारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि स्वच्छता कर्मियों को 5 महीना से वेतन इसलिए नहीं मिल पाया है कि पंचायत में स्वच्छता से संबंधित पैसा नहीं आया है। उन्होंने बताया कि जैसे ही पंचायत में पैसा आ जाएगा उन्हें वेतन भुगतान कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...