गढ़वा, मार्च 30 -- बिशुनपुरा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत बिशुनपुरा प्रखंड 2 नवंबर 2008 को अलग प्रखंड के तौर पर अस्तित्व में आया। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने प्रखंड का उद्घाटन किया था। यह प्रखंड रमना प्रखंड से काटकर बनाया गया था। पांच ग्राम पंचायत और 29 राजस्व गांव वाले इस प्रखंड में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। करीब 45 हजार की आबादी वाला यह प्रखंड नगर ऊंटारी-मझिआंव मार्ग पर अवस्थित है। यह प्रखंड मुख्यालय प्रमुख व्यावसायिक केंद्र भी है। अगल प्रखंड तौर में अस्तित्व में आए 18 साल गुजरने के बाद भी प्रखंड मुख्यालय में सार्वजनिक शौचालय जैसी सुविधा भी नहीं है। उसका खमियाजा प्रखंड के लोगों को भुगतना पड़ता है। प्रमुख व्यावसायिक केंद्र होने के कारण अन्य प्रखंड के लोग भी यहां पहुंचते हैं। उसके अलावा प्रखंड के अन्य गांवों के लोगों का यहां आना ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.