बरेली, मई 13 -- बिशारतगंज। बुधवार को नूरपुर गांव में हरियाणा पुलिस ने तस्करों की तलाश में छापा मारा तो गांव में खलबली मच गई। हरियाणा के थाना यमुनानगर थाने के एएसआई जसबीर सिंह के अनुसार थाना बिशारतगंज के राधे नगर गांव का महेंद्र पाल का पुत्र रामाधार यमुनानगर पुलिस ने 10 मई को 996 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा था। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी तस्कर ने गांव के पूर्व प्रधान के भतीजे से अफीम लाना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर बुधवार सुबह थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में दबिश दी। लेकिन आरोपी तस्कर हाथ नहीं आए। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार कश्यप ने बताया कि हरियाणा के यमुनानगर थाने की पुलिस क्षेत्र के एक तस्कर को साथ लाई थी जिसकी निशानदेही पर छापेमारी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...