वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंटोमेंट स्थित महागिरजा के बिशप हाउस परिसर में बुधवार को इफ्तार पार्टी हुई। शाम 6.05 बजे 'अल्लाह हू अकबर, अल्लाह' की सदाएं गूंजीं। दस्तरख्वान पर सर्वधर्म का अद्भुत नजारा दिखा। मौलाना आखिर नोमानी ने नमाज पढ़ाई। रोजेदारों ने मुल्क में अमन-ओ-अमान की दुआ की। ईसाई धर्मगुरु ने अपने हाथ से थालियां परोसीं। बिशप यूजिन जोसेफ खुद ही रोजेदारों के सामने इफ्तार की थाली सजा रहे थे। मरियम के आंगन में सांप्रदायिक सौहार्द दिखा। रोजेदारों ने खजूर और शरबत से रोजा खोला। उन्हें इमरती, चने की घुघुनी, फल समेत कई पकवान परोसे गए। डॉ. आरिफ, इसरत उस्मानी, हाफिज मोइनुद्दीन, मकबूल अहमद, अमीनुद्दीन सिद्दीकी, अशफाक अहमद, एके लारी, सैयद नईम, डॉ.आरपी सिंह, फादर फ्लिप, फादर डेनिस, आबिद शेख, नकीब आलम मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.