बिशप स्कूल में जोनल शतरंज चैंपियनशिप
रांची, अप्रैल 27 -- रांची। बिशप स्कूल में सोमवार को जोनल शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन हुआ, जिसमें रांची जोन के 25 आईसीएसई स्कूलों के 225 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सेंट जेवियर्स स्कूल (डोरंडा) के प्राचार्य सह रांची जोन के जोनल को-ऑर्डिनेटर फादर फुलदेओ सोरेंग एसजे ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि शतरंज मानसिक विकास और रणनीतिक सोच के लिए अनिवार्य है। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता ने छात्रों को अपनी एकाग्रता प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच प्रदान किया। यह भी पढ़ें- शतरंज प्रतियोगिता में रेलवे के नीलाश साहा बने चैम्पियन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.