गिरडीह, दिसम्बर 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचम्बा स्थित बिशप स्कूल में सोमवार को 'क्रिसमस गैदरिंग' धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बिशप फ्रांसिस हांसदा ने कहा कि प्रभु ईशू ने मानवता की सेवा में अपने पूरे जीवन का बलिदान दे दिया। प्रभु ईशू ने पूरी दुनिया को प्रेम और बलिदान का पाठ पढ़ाया और मानव जीवन के उत्थान के लिए किये गये प्रयासों को अपने जीवन में उतारने की अपील की। क्रिसमस गैदरिंग में विद्यालय के छात्र-छात्राओं प्रभु ईशू के जन्म का मंचन किया, जिसे देख कर अभिभावक भी खुश हुए। क्रिसमस गैदरिंग के मौके पर विद्यालय के प्राचार्य प्रभारी रुबीना हंसदा, स्टीवेंशन मेमोरियल चर्च पादरी सनी, शिक्षक मदुलिका लता, निभा सोरेन, रंजीत मुर्मू, ...