रांची, अप्रैल 30 -- नामकुम, संवाददाता। आईसीएसई 10वीं परीक्षा में बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, नामकुम की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष स्कूल का परिणाम 99 प्रतिशत रहा। श्रेया महतो ने 98.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्निका ठाकुर 97.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय और अल्विना फरीन 96.8 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य एन जैकब्स ने बताया कि कुल 222 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं, जिनमें से 30 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल परिसर में जश्न का माहौल रहा। सफल छात्राओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने सभी छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत यह भी पढ़ें- 10वीं में शास्वत, 12वीं में आकाश मीहिर टॉपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.