गुमला, अप्रैल 3 -- गुमला, प्रतिनिधि। पुण्य वृहस्पतिवार के अवसर पर गुमला जिला मुख्यालय स्थित संत पात्रिक मैदान में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें ईसाई समुदाय के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। प्रभु यीशु के अंतिम भोज की स्मृति में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का नेतृत्व गुमला धर्मप्रांत के बिशप लीनुस पिंगल एक्का ने किया।कार्यक्रम के दौरान मिस्सा पूजा संपन्न हुई, जिसमें बिशप लीनुस पिंगल एक्का मुख्य अधिष्ठाता के रूप में मौजूद रहे, जबकि सह अधिष्ठाता के रूप में फादर इमैनुएल कुजूर और ऑगस्टिन टोप्पो ने सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से प्रार्थना की और प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में बिशप ने कहा कि प्रभु यीशु ने हमें प्रेम, एकता और सेवा का संदेश दिया है। आज के समय में समाज को इन्हीं मूल्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.