कानपुर, अप्रैल 25 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सीआईएसई नॉर्थ जोन ताइक्वांडो टूर्नामेंट का आयोजन 8 व 9 मई को बिशप बेस्टकॉट स्कूल सिविल लाइंस में किया जाएगा। बिशप बेस्टकॉट स्कूल और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल सिविल लाइन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित होगी। यह जानकारी दोनों विद्यालयों की प्रधानाचार्या नैंसी ए कच्छप और ऋचा खुल्लर ने खेल शिक्षकों के साथ हुई बैठक में दी गई। इस प्रतियोगिता के परिणाम के अनुसार रीजनल टीम भी चयन होगा। बैठक में मुख्य रूप से सौरभ श्रीवास्तव, अमित राजपूत, विजय त्रिपाठी, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष दीपक चौरसिया, राज किशोर शुक्ला,पूनम सिंह, ऋषिकेश कुमार, दीक्षा निगम, सत्यें...