बिशप जॉनसन गर्ल्स विंग को 11वीं की मान्यता
प्रयागराज, मई 10 -- बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज मिशन रोड कटरा को सत्र 2026 से सीबीएसई नई दिल्ली से कक्षा 11वीं के संचालन के लिए मान्यता प्रदान कर की गई है। प्रबंध समिति की प्रेक्षा दान ने बताया कि अब विद्यालय की छात्राओं को उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए अन्य विद्यालयों में प्रवेश लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह मान्यता विद्यालय की निरंतर उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों, अनुशासित वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। विद्यालय सदैव छात्राओं के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों तथा आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रहा है। प्रधानाचार्या शर्ली मसीह के अनुसार इस उपलब्धि से छात्राओं को उच्च माध्यमिक शिक्षा एक ही छत के नीचे प्राप्त हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.