बिशनपुर से देवघर के लिए रवाना हुए दर्जनों श्रद्धालु
किशनगंज, अगस्त 22 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से शिव भक्तों का बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए जाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को बिशनपुर से दो दर्जन से अधिक शिव प्रेमी श्रद्धालु देवघर के लिए रवाना हुए। बिशनपुर पंचायत के मुखिया पिंटू कुमार चौधरी व समाजसेवी सुमन कुमार चौधरी ने प्रखंड क्षेत्र के शीतलनगर चौक पर श्रद्धालुओं को पेयजल व अन्य उपयोगी समान भेंट करते हुए उनके इस पावन यात्रा को लेकर उन्हें रवाना किया। श्रद्धालुओं का यह जत्था सुल्तानगंज से पवित्र गंगा जल को भर लगभग 110 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ को सावन की अंतिम सोमवारी को जलार्पण करेंगे। यह भी पढ़ें- Araria News: बोलबम के जयघोष के साथ कांवरियों का जत्था देवघर हुआ रवाना कांवड़ियों के इस जत्थे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.