गोड्डा, जनवरी 24 -- महागामा, प्रतिनिधि। हनवारा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक उल्लास और आस्था के माहौल में निकली इस यात्रा में 151 कन्याओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश धारण कर भाग लिया। कलश यात्रा की शुरुआत कथा स्थल से हुई, जो हनवारा स्थित गेरुआ नदी तक पैदल पहुंची।गेरुआ नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत जल भरने की प्रक्रिया संपन्न हुई,जिसके बाद श्रद्धालु पुनः कथा स्थल लौटे। पूरे मार्ग में जयकारों, भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों,की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संतोष यादव,नवल यादव,पवन यादव,प्रदीप यादव, मंटू यादव सहित अन्य ग्रामीणों की ओर से शर्बत की समुचित व्यवस्था की गई थी। कलश य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.