पूर्णिया, मार्च 27 -- धमदाहा, एक संवाददाता।रामनवमी को लेकर धमदाहा प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के तुलसी कुड़िया हनुमान मंदिर में 48 घंटे का अष्टयाम का आयोजन किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम, बिशनपुर पंचायत की मुखिया उषा देवी, धमदाहा थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार, पैक्स अध्यक्ष मुन्ना यादव आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को आयोजन समिति ने अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया हैं। जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमर मंडल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रामनवमी के अवसर पर 48 घंटे अष्टयाम इस मंदिर में होता है। 27 मार्च को ध्वज बदला जाएगा। वहीं 28 मार्च को हनुमान मंदिर से रामनवमी शोभायात्रा को निकाला जाएगा। उद्घाटन के मौके पर उप प्रमुख चंद्र किशोर मुखिया, पंचायत समिति सदस्य मलिया देवी, जदयू प्...