पूर्णिया, मई 21 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के बिशनपुर पैक्स में आगामी तीन जून को होने वाले मतदान को लेकर नामांकन के अंतिम दिन तक अध्यक्ष पद के लिए पाच एवं सदस्य के चार पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया हैं। नामांकन के पहले दिन 20 मई को अध्यक्ष पद के लिए एक एवं सदस्य पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी धमदाहा प्रकाश कुमार ने बताया कि बिशनपुर पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए नंदकिशोर यादव, रणजीत मंडल, रितेश कुमार, शैलेंद्र मंडल एवं चितरंजन कुमार सहित पांच प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया हैं, जबकि सदस्य पद पर छह, पिछड़ा वर्ग सदस्य पद पर दो, अत्यंत पिछड़ा वर्ग सदस्य पद पर दो एवं अनुसूचित जाति सदस्य पद पर एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया हैं। यह भी पढ़ें- अध्यक्ष पद ...