किशनगंज, फरवरी 2 -- बिशनपुर, निज संवाददाता। बिशनपुर पंचायत में नल-जल योजना से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर पंचायत समिति सदस्या सह कोचाधामन उप-प्रमुख समदानी बेगम (भारती) ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचइडी), किशनगंज के कार्यपालक अभियंता को पत्र सौंपकर अविलंब कार्रवाई की मांग की है। उपप्रमुख ने पत्र में उल्लेख किया है कि बिशनपुर पंचायत के कई वार्डों में अब तक नल-जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। वार्ड संख्या-1 (थाना के सामने), वार्ड संख्या-7 एवं 8 (दिघी टोला) तथा वार्ड संख्या-13 (खरसान टोली) में मारुफ आलम/नजमुल साहब के घर की ओर अभी तक नल-जल कनेक्शन नहीं दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं वार्ड संख्या-4 एवं 5 में नल-जल कनेक्शन तो लगाए गए हैं, लेकिन निर्माण कार्य के कारण पिछले कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.