किशनगंज, मई 1 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के मुखिया पिंटू कुमार चौधरी को यशस्वी मुखिया सम्मान से सम्मानित किया गया। गुरुवार को भागलपुर के होटल तन्मय इन में पूर्णिया और भागलपुर प्रमंडल के कुल 20 मुखिया को यशस्वी मुखिया सम्मान से सम्मानित किया गया, जिसमें किशनगंज से कोचाधामन प्रखंड के ग्राम पंचायत बिशनपुर के मुखिया पिंटू कुमार चौधरी का चयन कर यशस्वी मुखिया सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता आपका अपना लोकप्रिय अखबार हिंदुस्तान और अल्ट्राटेक सीमेंट था। कार्यक्रम में हिंदुस्तान अखबार भागलपुर के संपादक भवेशचंद, भागलपुर डीडीसी प्रदीप सिंह, भागलपुर के विधायक रोहित पांडे मौजूदगी में उनके हाथों अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट पंचायत पुरस्कार से सम्मानि...