बिशनपुर गांव में वृद्ध को मारपीट कर किया जख्मी,एफआईआर दर्ज
मधुबनी, मार्च 7 -- मधेपुर,निज संवाददाता। मधेपुर थाने के विशनपुर गांव के हीरा लाल सदाय (60) को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना बुधवार को उस समय घटित हुई बताई गई है जब कुछ लोगों को एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यस्थल से लोहा सहित अन्य समान चोरी करने से रोका गया। पीड़ित व्यक्ति उस कंस्ट्रक्शन कंपनी में गार्ड का काम करता है। इस संबंध में पीड़ित हीरा लाल सदाय ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि जब मैं 4 मार्च को विशनपुर गांव स्थित मिथिला घाट पर समानों का रखवाली कर रहा था तो नफ्फे यादव सहित तीन अन्य व्यक्ति वहां रखे लोहा व अन्य सामान चोरी करने का प्रयास कर रहा था। जिसे रोकने पर सभी ने मिलकर मारपीट किया एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज किया। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.