बिशंम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में पौधारोपण
रुडकी, जुलाई 16 -- हरेला पर्व के अवसर पर रूपचंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित बिशंम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में औषधीय एवं छायादार पौधे रोपे गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हरियाली और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। संस्थान के सचिव चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि हरेला प्रकृति और संस्कृति के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है। मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव भूषण शर्मा ने विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरेला पर्व पर बिशंम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.