बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस में विदाई समारोह आयोजित
रुडकी, मई 9 -- रुड़की, संवाददाता। रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ संस्थान के सचिव चंद्र भूषण शर्मा और विशिष्ट अतिथि सौरभ भूषण शर्मा ने फीता काटकर किया। मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव भूषण शर्मा ने छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं और उपाधियों की घोषणा भी की गई। बीए की छात्रा लकीया को मिस फेयरवेल और तस्लीम को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। वहीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब बैकुंठ और नंदिनी को मिला। सोहेल को हेड ब्वॉय तथा प्रतिभा को हेड गर्ल चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.