मेरठ, जनवरी 2 -- मवाना। बिजली विभाग ने बिल समाधान योजना की तिथि 3 जनवरी 2026 तक बढ़ी दी है, इससे उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ मिलेगा। अभी तक 6707 में से 3116 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया है। मवाना क्षेत्र में अभी भी 3611 उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके बिजली बिल लंबे समय से बकाया हैं। वहीं, बिजली चोरी के करीब आठ सौ मामलों में से 116 पंजीकरण करा चुके हैं। उनको पंजीकरण के बाद सबसे ज्यादा छूट का लाभ तीन जनवरी 26 तक मिल सकेगा। पहले यह तारीख 31 दिसम्बर 25 तक थी। मवाना क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिजली विभाग द्वारा संचालित बिल समाधान योजना की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 3 जनवरी कर दिया है। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने इसकी अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत बकाया बिजली बिलों पर ब्याज और विलंब शुल्क में छ...