बागपत, फरवरी 11 -- अमीनगर सराय। डोला विद्युत उपकेंद्र पर तैनात नोडल अधिकारी राहुल सोलंकी बुधवार दोपहर संविदाकर्मी सावेज, युनुश, मोहित, मनोज व निविदाकर्मी प्रमोद और विद्युत सखी पिंकी के साथ बसोद गांव में घर घर जाकर राजस्व वसूली कर रहे थे। एक उपभोक्ता पर करीब 51 हजार से ऊपर का बिल बकाया था जिससे जमा करने को कहा गया तो वहां खड़े करीब आधा दर्जन युवकों ने बेल्ट और डंडे से टीम पर हमला कर दिया। राहुल सोलंकी ने युवकों पर सरकारी दस्तावेज फाड़ने, मोबाइल छीनने, महिला कर्मी से केश लूटने सहित मारपीट ओर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.