गोरखपुर, मार्च 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम ने शनिवार को शहर के पांच किलोवाट से ज्यादा लोड के 7721 उपभोक्ताओं की बिल बकाए में एक झटके में बिजली काट दी। कटौती से शहर में हाहाकार मच गया, 2300 उपभोक्ताओं ने आनन-फानन में एक करोड़ रुपए बिल जमा किया, बाद में सभी का कानेक्शन जोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि बिजली निगम ने बकायेदारों से बकाया वसूल करने के लिए यह कदम उठाया है। दरअसल, शहर में 5 से 9 किलोवाट लोड के 15323 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर करीब 7 करोड़ रुपए का बिल बकाया है। बिजली निगम ने अब इन उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए रिमोट डिस्कनेक्शन शुरु कर दिया है। शनिवार दोपहर 1 बजे से तीन बजे के बीच 7721 बड़े उपभोक्ताओं जिन पर 3.44 करोड़ रुपये की बकायेदारी थी। उनकी बिजली रिमोट से डिस्कनेक्ट कर दी गई। एक साथ इतने संख्या में कनेक्शन कट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.