लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत पेंशनर्स परिषद ने वर्टिकल सिस्टम में व्याप्त खामियों और रिटायर कर्मचारियों की अनदेखी पर गहरा रोष व्यक्त किया है। परिषद के प्रमुख महामंत्री कप्तान सिंह ने कहा कि वर्टिकल सिस्टम लागू होने के बाद से पेंशनर्स के गलत बिजली बिल ठीक नहीं हो पा रहे हैं और न ही मीटर फीडिंग हो पा रही है। डिस्काम स्तर से आईडी आवंटन में हो रही देरी इसका मुख्य कारण बताई जा रही है। परिषद के उपाध्यक्ष बीबी मिश्र ने बताया कि लेसा में दो के स्थान पर अब एक ही पेंशन खंड बनाया गया है। इसके कारण चिकित्सा प्रतिपूर्ति, भत्ता और पारिवारिक पेंशन जैसे संवेदनशील मामले (विशेषकर दिव्यांग बच्चों या तलाकशुदा बेटियों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया) पूरी तरह रुके हुए हैं। परिषद के अध्यक्ष भारत भूषण गोयल ने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं का नियमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.