शामली, अप्रैल 3 -- शामली। शुक्रवार को शहर के सिटी बिजलीघर पर उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग पर बिजली बिल जमा न होने पर बिना किसी नोटिस के बिजली कनेक्शन काटने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होने विद्युत विभाग पर बिजली बिल जमा करने के बावजूद 24 घंटे बाद भी बिजली चालू न करने का आरोप लगाया है। वही स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने के बाद बिजली उपभोक्ताओं में बिल जमा कराने को लेकर होड़ मच गई है। बिजली कटने के डर से लोग समय से पहले ही बिल जमा कराने के लिए सिटी बिजलीघर पहुंच रहे हैं, जहां लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। पिछले एक महीने से बिजली उपभोक्ताओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड रहा है। आये दिन बिजली कटने की शिकायत लेकर उपभोक्ता सिटी बिजलीघर पहुंच रहे है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी बिजली उपभोक्ताओं ने सिटी बिजलीघर पर पहुंचक...