शामली, अप्रैल 13 -- नगर के मोहल्ला खेल निवासी नसीम, लियाकत, रिजवान, हबीबुर्रहमान सहित आधा दर्जन लोगों ने बिजली घर पहुंचकर शिकायत की कि वे अपने स्मार्ट मीटर का बिल भुगतान कर चुके हैं, लेकिन बिल जमा होने के बाद भी उनकी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसके चलते सभी के परिवारों को रात घने अंधेरे में गुजारनी पड़ी। पीड़ित उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने समय पर स्मार्ट मीटर का बिल जमा कर दिया था, फिर भी विद्युत विभाग ने उनका कनेक्शन काट दिया। जब उन्होंने बिजली घर में आवेदन किया तो अधिकारियों ने टालमटोल की। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग की लापरवाही से उनके परिवारों को बिना बिजली के रात बिताने को मजबूर होना पड़ा। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर सुविधा नहीं उपभोक्ताओं के लिए लेकर आए आफत वहीं, विद्युत विभाग के जेई धीरज कुमार का कहना है कि उपभोक्ताओं के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.