कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर, संवाददाता। दोस्त के क्रेडिट कार्ड का बकाया बिल जमा नहीं होने पर कंपनी के कर्मचारियों ने युवक को फोन कर गाली-गलौज और धमका दी। पीड़ित की शिकायत पर बजरिया पुलिस ने मुकदमा दर्जकर किया। नेहरू नगर निवासी मानस दीक्षित के अनुसार उनके एक मित्र ने क्रेडिट कार्ड से खरीदारी कर 18 हजार रुपये का बकाया जमा नहीं किया। आरोप है कि उसके बकाया बिल को लेकर कंपनी के कर्मचारी उन्हें अलग-अलग नंबरों से कॉल कर भुगतान जमा करने का दबाव डाल रहे हैं। विरोध करने पर कर्मचारियों ने उनसे गाली-गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.