बिल जमा कराने पहुंचे उपभोक्ता, काउंटर बंद मिलने पर नाराजगी
रुडकी, मई 29 -- रुड़की, संवाददाता। रामगर बिजलीघर में शुक्रवार को बिजली बिल जमा कराने आए उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से कई लोग बिल जमा कराने के लिए केंद्र पहुंचे और काउंटर के बाहर लाइन में लग गए, लेकिन काफी देर तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। करीब एक घंटे इंतजार के बाद लोगों को पता चला कि बिल जमा करने वाला कर्मचारी अवकाश पर है। इसके कारण शुक्रवार को बिल जमा नहीं किए जाएंगे। इस जानकारी के बाद उपभोक्ताओं में नाराजगी फैल गई। लोगों का कहना था कि यदि कर्मचारी छुट्टी पर था तो इसकी सूचना पहले से काउंटर पर चस्पा की जानी चाहिए थी, ताकि लोगों का समय खराब न होता। कई उपभोक्ताओं को गर्मी में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.