बिल जमा कराने गए लाइनमैन को ग्रामीणों ने घेरा
कौशाम्बी, जून 11 -- कमालपुर विद्युत उपकेंद्र के बागवंशी गांव में बकाया बिल जमा कराने गए लाइनमैन से ग्रामीणों ने अभद्रता की। घेराव कर लाइनमैन से मारपीट का प्रयास किया। इतना ही नहीं उसे जमकर बेइज्जत किया गया। ग्रामीण कनेक्शन कटने से लाइनमैन से नाराज थे। लाइनमैन ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। कमलापुर विद्युत उपकेंद्र में लाइनमैन हिसाम काम करता है। लाइनमैन हिसाम को बागवंशी गांव के अलावा आसपास के अन्य गांवों की देखरेख की जिम्मेदारी विभाग ने सौंप रखी है। गुरुवार को हिसाम बागवंशी गांव पहुंचा। उपभोक्ताओं से उसने कहा कि वे बिल का बकाया जमा कर दें। इसी बात को लेकर गांव के लोग नाराज हो गए। लाइनमैन से ग्रामीण अपशब्दों में बात करने लगे। अभद्रता करते हुए मारपीट का प्रयास भी किया। लाइनमैन ने समझाया कि किसी का कनेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.