चित्रकूट, फरवरी 25 -- चित्रकूट। संवाददाता समय से बिल संशोधन न करने और बिल जमा कराने के बाद भी कनेक्शन न जोड़ने के मामले में एसडीओ विद्युत रामनगर को दोषी पाया गया है। तीन सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा ने एसडीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसडीओ को प्रबंध निदेशक ने एटा संबद्ध किया है। मऊ तहसील क्षेत्र के बांधी निवासी बृजेश कुमार का बिजली बिल 125814 रुपये बकाया हो गया था। जिस पर 25 सितंबर 2025 को कनेक्शन काट दिया गया। करीब 82 दिन बाद बिल संशोधित कर 17 दिसंबर 2025 को 30391 रुपये विभाग ने जमा करा लिया। इसके बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। जिस पर कनेक्शनधारक ने ऊर्जा मंत्री को शिकायत भेजी। फलस्वरुप मुख्य अभियंता ने उमाशंकर अधिशाषी अभियंता विद्युत परीक्षण की अगुवाई में तीन सदस्य...