उन्नाव, मार्च 15 -- हिलौली। बिजली का बिल जमा करने में अब हिलौली क्षेत्र के लोगों को बड़ी मशक्कत नहीं करनी होगी। क्योंकि अब हिलौली पावर हाउस पर ही कैश काउंटर खुल गया है। अब उपभोक्ताओं को कैश काउंटर खुलने से काफी सहुलियत मिलेगी। साथ ही समय की बचत के साथ साथ घंटों लाइन में नही लगाना पड़ेगा। उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा करने के लिए लोगों को 20 किलोमीटर दूर मौरावां पावर हाउस जाना पड़ता था। पावर हाउस में कैश काउंटर फिर से खुलने से बिजली उपभोक्ताओं को बिल जमा करने और मीटर संबंधी समस्याओं के समाधान में बड़ी राहत मिलेगी। अब उपभोक्ता बिना लंबी ऑनलाइन प्रक्रिया के सीधे बिजली विभाग के काउंटर पर जाकर अपना बकाया जमा करने में सहूलियत मिलेगी और शिकायतों का तुरंत निस्तारण करा सकते हैं। ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन कैश काउंटर भी काम कर रहे हैं। बकायादार उपभोक्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.