बिल जमा करने के बाद कुछ घरोें में पहुंची बिजली
शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। स्मार्ट मीटर में बकाया बिल के चलते हजारों बिजली कनेक्शन एक साथ कटने के बाद रविवार को उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। रात भर बिजली आपूर्ति ठप रहने पर परेशान रहे तथा लोग बिल जमा करने के लिए बिजली निगम के खुले काउंटरों पर पहुंच गए। बहादुरगंज, गोविंदगंज, अब्दुल्लागंज में रविवार को भी उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जहां लोगों ने अपने बकाया बिल जमा कराए। बताया जा रहा है कि स्मार्ट मीटर के तहत बकाया रहने पर मध्यांचल से ऑनलाइन स्वतः कनेक्शन काट दिए गए, जिससे कई घरों की बिजली सप्लाई बंद रही। अचानक बड़ी संख्या में कनेक्शन कटने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम एक्सईएन ऋषिपाल सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को समय से बिल जमा करने के लिए पहले ही सूचना दी जाती है, इसके बावजूद बकाया रहने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.