बलिया, फरवरी 27 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। उपभोक्ताओं से ओटीएस और सुधार के साथ ही बिजली बिल जमा करने के नाम पर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने सलेमपुर उपकेन्द्र पर तैनात सीएसपी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच के बाद सलेमपुर जेई जयप्रकाश यादव की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। नगरा थाना के देवरिया गांव निवासी लल्लन राजभर ने जनवरी महीने में 16 हजार बकाए बिल का संपूर्ण पैसा जमा किया था। इसके बावजूद उन्हें सिर्फ दो हजार रुपए की रसीद दी गयी थी। इसी प्रकार पिपरा पट्टी गांव की आशा द्वारा भी दो हजार ओटीएस के तथा छह हजार बकाया जमा करने के बाद भी बकाया दिख रहा था। इसे लेकर उपभोक्ताओं ने संचालक दीपक से पूछताछ की लेकिन वह सही जबाब नहीं दे सका। शुक्रवार की सुबह शिकायतकर्ता एसडीओ (नगरा) जाहिद इकबाल के यहां जा पहुंचे। शिकायत मिलने के बाद एसडीओ ने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.