रांची, अप्रैल 29 -- नामकुम, संवाददाता। प्रखंड के चायबगान स्थित सभागार में बुधवार को जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन जिला उपाध्यक्ष माधुरी देवी की अध्यक्षता में किया गया। रांची जिला पूर्वी की महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों के रुख पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। वहीं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में पेश महिला आरक्षण बिल का उद्देश्य महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना है। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा इस बिल के खिलाफ रुख को महिलाओं का अपमान बताया। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.