बिल के साथ तीन किस्तों में जमा होगी सिक्योरिटी मनी, प्रीपेड से पोस्टपेड हुए कनेक्शनों के लिए विभाग ने तय की नई व्यवस्था
फतेहपुर, मई 8 -- फतेहपुर। जिले में करीब 1.70 लाख स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड से फिर से पोस्टपेड सिस्टम में बदला जा रहा है। इस बदलाव के दौरान उपभोक्ताओं से उनके कनेक्शन की श्रेणी के अनुसार सिक्योरिटी मनी ली जाएगी, जिसे तीन आसान किस्तों में वसूला जाएगा। साथ ही, प्रीपेड मीटर में बकाया या माइनस में चली राशि को भी बिल में जोड़कर वसूला जाएगा। सरकार ने यह फैसला उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद लिया है, जिससे उन्हें कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। स्मार्ट मीटर के प्रीपेड होने के बाद लगातार आने वाली शिकायतों के चलते शासन ने एक बार फिर से इसे पोस्टपेड में बदले जाने का निर्णय लिया है। जिसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। हालांकि इसके लिए शासन द्वारा कनेक्शन के लोड के अनुसार ही सिक्योरिटी मनी को तय किया है। जिसे बिल के साथ ही तीन आसान किस्तों में लगाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.