जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- शहर के ट्रांसजेंडर समुदाय ने ट्रांसजेंडर बिल 2026 के विरोध में सोमवार को डीसी ऑफिस परिसर में प्रदर्शन किया। सोमवार को इस समूह के पूर्वी सिंहभूम जिले के सदस्य साकची गोलचक्कर से पैदल चलकर डीसी ऑफिस पहुंचे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध जताया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। उनका कहना है कि यह बिल समुदाय के लिए ठीक नहीं है क्योंकि 2014 के नालसा जजमेंट में स्वयं स्वीकृति से तृतीय लिंग के अधिकारों की बात कही गई है। जबकि इस बिल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ही नहीं माना गया है। दरअसल इस बिल ने तृतीय लिंग के वजूद पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। इसलिए समुदाय ने अनुरोध किया है कि इस बिल को लागू नहीं होने दिया जाए क्योंकि इसके लागू होने से तृतीय लिंग समुदाय को काफी समस्याएं होंगीं। इससे पूर्व बिल के संसद में पेश किए जाने के सम...