सिमडेगा, अप्रैल 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। महिला आरक्षण बिल को लेकर गुरुवार को पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस ने खुद के महिला विरोधी होने का प्रमाण दे दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देख कांग्रेस गठबंधन चिंतित होकर घबरा गई और बिल को लागू होने में बाधक बनने का काम कर रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है इसलिए भाजपा चाहती है कि देश की राजनीति में भी महिलाओं की सशक्त भागीदारी हो। इसी को लेकर महिला आरक्षण बिल को संशोधन कर पेश किया गया था। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध बर्दाश्त नहीं : रोशनी खलखो लेकिन महिलाओं की भागीदारी से डर कर कांग्रेस संशोधित महिला आरक्षण बिल का विरोध कर रही है। पूर...