नोएडा, मई 24 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। बिजली की समस्या को लेकर रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के खेड़ी भनौता गांव में पंचायत की गई। खेड़ी के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित पंचायत में ग्रामीणों ने बिजली कंपनी की नीतियों का विरोध करते हुए गलत बिल ठीक न करने और बिजली चोरी के झूठे मुकदमे वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पंचायत में लोगों ने कहा कि देहात क्षेत्रों में शहरी दरों पर बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिससे ग्रामीणों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। वहीं, स्मार्ट मीटर लगाने और बिजली चोरी के नाम पर ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि पूरे देश में बिजली कानून संशोधन और स्मार्ट मीटर का विरोध हो रहा है। बिजली कानून में संशोधन के बाद किसानों और ग्रामीणों को मिलने वाली सब्सिडी समाप्त करने की तैय...