फतेहपुर, फरवरी 7 -- फतेहपुर। बिल असिस्मेंट के मामले में अपनी जेब गर्म कर विभागीय राजस्व की क्षति पहुंचाने की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू करा दी गई है। प्रथम डिवीजन के बाबू द्वारा बिलों के असिस्मेंट में लंबे समय से खेल किए जाने का आरोप लगाया गया है। शहर के आवास विकास निवासी शिकायतकर्ता रमेश सिंह कछवाह ने आरोप लगाया था कि प्रथम डिवीजन के असिस्मेंट का काम देखने के वाले बाबू द्वारा लंबे समय से चोरी के मामले में राजस्व को क्षति पहुंचाई जा रही है। आरोप लगाया कि हाल ही में शबनम बानो पत्नी हबीब निवासी कबरहा भिटौरा रोड के नाम पर बिजली चोरी का मामला बनाया गया जिसमें देय राशि करीब 1.65 लाख दर्शाई गई, लेकिन डमी असिस्मेंट अकाउंट बनाकर दो असिस्मेंट डमी के नाम पर सेम अकाउंट नंबर पर क्रमश: 25,882 तथा 5,752 रुपये की धनराशि जमा करवाई गई। जबकि शमन डमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.