बिल्हौर में मिला अज्ञात युवक का शव
बिल्ल्होर, अगस्त 14 -- बिल्हौर,संवाददाता। बिल्हौर कस्बे में एक ढावे के पास बुधवार देर रात एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस सड़क हादसे में मौत का कारण मान रही है। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात ढावे के पास जीटी रोड किनारे एक युवक पड़ा मिला। पुलिस उसे सीएचसी बिल्हौर ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक के एक हाथ में राज और दूसरे में मिंटू गुदा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मृत युवक की पहचान का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: शराब की दुकान के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.