कानपुर, अप्रैल 12 -- बिल्हौर (कानपुर) संवाददाता। बिल्हौर के पूरा कस्बे में शुक्रवार देर रात बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो दोस्तों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए भाई-बहन को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पूरा कस्बे के श्यामबाबू ने बताया कि शुक्रवार रात को उसका 22 वर्षीय इकलौता भतीजा ओमजी अपने 20 वर्षीय दोस्त जतिन राठौर के साथ बाइक से किसी काम से जीटी रोड से जा रहा था। उसी समय कानपुर की तरफ से आ रही एक बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक से खजुरियानिवादा गांव का 21 वर्षीय रघुवर अपने रिश्तेदार राहुल और कविता के साथ आ रहा था। हादसे में पांचों बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर उत्तरीपूरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों घायलों को सीएचसी शिवराजपुर भेजा। डॉक्टरों ने ओमजी, जतिन और रघुवर को मृत घोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.