बिल्हौर-मकनपुर रेलवे अंडरपास बारिश के पानी में डूबा
बिल्ल्होर, अगस्त 15 -- बिल्हौर,संवाददाता। बिल्हौर-मकनपुर तिराहा स्थित रेलवे अंडरपास शुक्रवार सुबह हुई भीषण बारिश के चलते पानी में डूब गया। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों तरफ से बैरिकेडिंग लगवाकर आवागमन रोक दिया। पुलिस इंजन की मदद से पानी को बाहर निकाल रही है। दरअसल बिल्हौर-मकनपुर रोड व उससे आसपास की कई सरकारी पुलियों को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण बारिश में बिल्हौर-मकनपुर रेलवे अंडरपास में पानी भर जाता है। बिल्हौर-मकनपुर रोड में छोटे-बड़े और सवारी बसें मिलाकर सैकड़ों की तादात में वाहन होकर गुजरते हैं। 24 घंटे यह मार्ग चलता है। शुक्रवार सुबह इलाके में हुई तेज रफ्तार भीषण बारिश के चलते बिल्हौर-मकनपुर तिराहे स्थित रेलवे अंडरपास पूरी तरह से बारिश के पानी से लबालब भर गया। बिल्हौर पुलिस ने आनन-फानन में जाकर दोनों तरफ से पुलिस बैरिकेडिंग लगवाकर पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.