बिल्सी विधायक ने घर-घर जाकर संवाद किया
बदायूं, जून 13 -- विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक हरीश शाक्य ने शुक्रवार के लिये मुजरिया मंडल के विभिन्न गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से संवाद किया। विधायक ने क्षेत्र के बुजुर्गों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सेवा कार्यों को गति देने एवं जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। विधायक ने नरेंद्र माहेश्वरी, प्रशांत शर्मा, ब्रह्म सिंह, पान सिंह राजपूत, सोनपाल बघेल, खुशीराम माथुर, रामकुमार दीक्षित, अमरीश तिवारी, प्रदीप तिवारी, शिवकुमार दीक्षित, सुमित शाक्य के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट की। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.