बदायूं, अप्रैल 1 -- विधायक हरीश शाक्य की मेहनत निरंतर रंग ला रही हैं। विधायक के प्रयास से मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत 4.95 करोड़ सड़कों के नव निर्माण के लिए स्वीकृति हो गये हैं। इस बजट से बेहटा जवी, गढ़ी, सिमर्रा भोजपुर, गडरपुरा ,गुधनी ,उझानी, बरामालदेव, रमपुरा ऐनुद्दीन एवं बीवीगंज की सड़कें बनेंगी। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़क मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और नव निर्माण का कार्य लगातार कराया जा रहा है। क्षेत्र की सड़कों को और बेहतर बनाने लिए 4.95 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गयी है। जल्द इस बजट से सड़कें तैयार कराने का काम शुरू कराया जायेगा। विधायक ने कहा कि मेरी प्राथमिकता में सड़क मार्गों का विकास सबसे पहले है। जब यातायात के मार्ग सरल और सुगम होगा तो आम जनमानस को इसका सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर सड़कें होने से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.