बदायूं, मार्च 25 -- बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के प्रयास से नगर में 73.76 करोड़ से बाईपास बनने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने बाईपास के लिए वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये काम शुरू कराने के लिए 25 करोड़ 81 लाख 60 हजार बजट भी जारी कर दिया है। बाईपास मिलने से क्षेत्रीय लोग काफी खुश हैं। विधायक हरीश शाक्य बिल्सी विधानसभा की जनता के लिए एक के बाद एक लगातार सौगात दे रहे हैं। बीते दिनों शहजादनगर से रजलामई संपर्क मार्ग पर 14 करोड़ 38 लाख 34 हजार का दीर्घ सेतु देने के बाद मंगलवार के लिए बिल्सी की जनता के लिए 73.76 करोड़ का बाईपास देने का काम किया है। बाईपास बनने से नगर में लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी। जिससे आने वाले समय में यहां की भौगोलिक स्थिति,सड़कें बेहतर और सुरक्षित नजर आएंगी। बाईपास की सौगात मिलने के बाद नगर के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.