बदायूं, दिसम्बर 28 -- बिल्सी। नगर की गल्ला मंडी के सामने देववाणी मंदिर के खाली पड़े प्लाट में एक युवक घायला अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या चार निवासी नासिर राइन पुत्र मल्लन के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि नासिर के साथ मारपीट की गई और उसे प्लाट में फेंक दिया गया। मोहल्ला निवासी शाहिद राइन ने बताया कि नासिर हुसैन शुक्रवार शाम से लापता थे। शनिवार को राहगीरों ने उन्हें गल्ला मंडी के सामने गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.