बिल्सी में बस स्टैंड पर लगा प्याऊ वर्षों से खराब, पेयजल किल्लत
बदायूं, जून 4 -- बिल्सी। भीषण गर्मी के बीच नगर के बदायूं बस स्टैंड पर लगा सार्वजनिक प्याऊ पिछले कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। इसके चलते बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों और राहगीरों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर पालिका परिषद प्रशासन से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। नगर के प्रमुख बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। गर्मी के मौसम में यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहां प्याऊ की व्यवस्था की गई थी, लेकिन लंबे समय से खराब पड़े होने के कारण इसका कोई लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- हजारों रुपये खर्च, फिर भी प्यासे राहगीर : ब्रह्मपुर का प्याऊ केंद्र बना दिखावा? स्थिति यह है कि यात्रियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.