बिल्सी में बंदरों ने बुजुर्ग पर किया हमला, कान काटा
बदायूं, मई 27 -- गांव खैरी में मंगलवार को बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में बुजुर्ग का कान कटकर अलग हो गया, जबकि हाथ में भी गहरे घाव आए हैं। चीखपुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बंदरों को भगाकर बुजुर्ग की जान बचाई। घायल को उपचार के लिए बिल्सी नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव खैरी निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर अपने घर के बाहर पेड़ के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान अचानक बंदरों का एक झुंड वहां पहुंच गया और उन पर हमला बोल दिया। बंदरों ने उनके हाथ में काट लिया तथा कान को बुरी तरह नोच दिया, जिससे कान अलग हो गया। उनकी चीख सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बंदरों को भगाया। परिजन आनन-फानन में घायल प्रताप सिंह को बिल्सी के एक निजी अस्पताल लेकर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.