बदायूं, मार्च 26 -- बिल्सी, संवाददाता। कछला बस स्टैंड के निकट स्थित मनकामेश्वर चांमुडा देवी मंदिर के तत्वावधान में बुधवार को भगवान राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में यहां आर्कषक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर पर सबसे पहले हवन-यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न कराया। इसके बाद शाम को करीब छह बजे विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य और कोतवाल मनोक कुमार सिंह ने भगवान गणेश जी तिलक कर शोभायात्रा का शुभांरभ किया। जो नगर के चंद्रशेखर आजाद मार्केट, बालाजी चौक, सर्राफा बाजार, बंबा चौराहा, मुख्य बाजार, कटरा बाजार होती हुई मोहल्ला संख्या आठ तक गई। उसके बाद थाना रोड, खैरी रोड होती हुई पुनः मंदिर पर आकर समाप्त हुई। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा की। शोभायात्रा में एटा से आई भगवान गणेश, राम-सीता, सांई बाबा, शंकर-पार्वती, मां दुर्गा के नौ रुप आदि आर्कषक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.